पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मच्छरों से बचाव को लेकर कराई फॉगिंग

मच्छरों से बचाव को लेकर कराई फॉगिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर |शहर में मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। इससे मच्छर जनित बीमारी फैलने का डर बना है। इसी को देखते हुए नगरपालिका ने शहर में मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग की शुरुआत की है। पहले दिन शहर के वार्ड १ व २ में नपा कर्मियों ने बाइक पर बैठकर दो मशीनों के साथ फॉगिंग की। नगरपालिका के सैनेटरी इंस्पेक्टर श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि गर्मी होने के साथ ही मच्छरों की भरमार हो गई है। मच्छरों से मलेरिया, डेंगू व अन्य बीमारी न फैले। इसको लेकर शुक्रवार से शहर के वार्डों में फॉगिंग अभियान को गति दे दी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मच्छरों की रोकथाम के लिए नालियों की सफाई के बाद उनमें कीटनाशक पाउडर भी डलवाया जा रहा है। इसे नियमित रूप से डलवाएंगे। साथ ही जिन क्षेत्रों में गंदगी फैली हुई है वहां पर भी सफाई कराई जा रही है। जिससे की शहर में मच्छर पनप न सके।

खबरें और भी हैं...