पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंगोली स्पर्धा में सदन प्रथम

रंगोली स्पर्धा में सदन प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | यूनीक पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्कूल के प्राचार्य डाॅ. राजेश शर्मा की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका टीना वर्मा, इंदू बाला, पूजा व उर्मिला भुक्कर ने निभाई। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में लक्ष्मी सदन की छात्रा तन्नू व यशिता ने प्रथम, इन्दिरा-सदन की स्वाति व रितु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के सुभाष-सदन के छात्र आयुष व हिमांशु ने प्रथम व रमन-सदन के आयुष व आयुष मलिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

खबरें और भी हैं...