हिसार में हुई सफल रैली के बाद अरविंद केजरीवाल 27 मई को कुरुक्षेत्र से उत्तरी हरियाणा की राजनीतिक में दस्तक देंगे। ये बातें आप नेत्री सरोज बाला शनिवार को क्षेत्र के भौरा रसूलपुर व पट्टी ब्राह्मणान गांव में आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों को कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम 27 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी की नीतियों के बारे में बताया जाएगा।