कवर्धा|राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत जिले के शहरी क्षेत्रों में वंचित लोगों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने शिविर 18 मई से शुरू हो गया है। सीएमएचओ डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को कवर्धा के वार्ड 1, 5, 10, 12 में शिविर लगाया गया। 21 मई को कवर्धा के वार्ड 1, 5 समेत 13 से 15 व पिपरिया के सभी वार्डो में शिविर लगाए जाएंगे। 22 मई को कवर्धा के वार्ड 6 से 27 व 24 मई को पंडरिया और लोहारा में शिविर लगेंगे। उन्होने बताया कि यूआरएन नम्बर के माध्यम से स्मार्ट कार्ड गुम हो जाने पर भी लाभ प्राप्त किया जा सकता हैं।