पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुशवाहा समाज ने भाजपा से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बदलने की मांग की

कुशवाहा समाज ने भाजपा से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बदलने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योजनाओं में लूट, कमीशनखोरी तथा विधायक के तानाशाही रवैये के खिलाफ गोलबंद कुशवाहा समाज के लोगों ने रविवार को गांडेय प्रखंड के कर्रीबांक में बैठक कर विधायक जयप्रकाश वर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अगामी चुनाव में गांडेय विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बदलने की मांग की। गांडेय, फुलची, कर्रीबांक, परमाडीह, बरमसिया, चौरा, खम्भाटांड, नवादा, मोहनडीह, दासडीह, बुधुडीह, मनकडीहा, देवपुर समेत कई अन्य गांवों से आए कुशवाहा समाज के लोगों ने विधायक जयप्रकाश के कार्यों की कड़ी निंदा की तथा गोलबंद होकर वर्मा के खिलाफ नारे लगाए। इसके पूर्व कर्रीबांक में जमा हुए कुशवाहा समाज के लोगों ने बैठक कर योजनाओं में उनके प्रतिनिधियों द्वारा लूट, कमीशनखोरी तथा तानाशाही रवैये पर विचार व्यक्त किए। कुशवाहा समाज के लोगों ने विधायक जयप्रकाश वर्मा की कार्यशैली की निंदा की तथा 2019 के चुनाव में गांडेय विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बदलने की मांग की। मौके पर उपस्थित कर्रीबांक के सुरेश प्रसाद वर्मा ने कहा कि कुशवाहा समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों की सराहना की। कहा कि कुशवाहा समाज भारतीय जनता पार्टी का विरोध नहीं करती पर गांडेय के विधायक दलाल, बिचौलियों एवं प्रतिनिधियों के माध्यम से योजनाओं में लूट मचा दी है। गांडेय विकास योजनाओं के लूट का चारागाह बन गया है। विधायक कोटा के कार्य समेत विधायक द्वारा अनुशंसा कार्यों में विधायक के करीबी तथा तथाकथित प्रतिनिधि, बिचौलिए द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन के रूप में काट लिया जाता है। विधायक कोटा से मिले कार्य में कमीशन के बिना कार्य नहीं होता। विधायक के प्रतिनिधि बिचौलिए कार्यों के एवज में 50 फीसदी राशि काट लेते हैं, जिससे समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि चुनाव में चार साल होने को है पर कुशवाहा समाज के हित के लिए गंभीर नहीं है। कर्रीबांक के जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि कुशवाहा समाज मिट्टी से जुड़े हैं और मेहनत एवं कठिन परिश्रम से खेतीबारी कर जीवनयापन करते हैं। स्थानीय विधायक कुशवाहा समाज के हित के लिए, सिंचाई के लिए कभी गंभीर नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज लगातार पार्टी हित में कार्य करते रहे हैं पर स्थानीय विधायक सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने में नाकाम रहे हैं। जहां सिंचाई की व्यवस्था भी हुई है तो वहां लाभुक को कमीशन के रूप में कीमत चुकानी पड़ी है। फूलची के चुरामन महतो ने कहा कि विकास योजनाओं में बिचौलिए हावी हैं। विधायक मद के कार्य समेत अन्य विकास कार्य विधायक के करीबी तथा उनके प्रतिनिधि द्वारा किया जाता है। उन्होने कहा कि पहरदाहा गांव में दो पुलिया का कार्य हुआ पर पुलिया निर्माण उनके करीबी फुलची के पंचायत समिति सदस्य द्वारा किया गया। चुनाव के समय वर्मा ने जो वादे किए उसे पूरा करने में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। कुशवाहा समाज के उत्थान की सबसे बड़ी आवश्यकता सिंचाई पर वर्मा कभी गंभीर नहीं दिखे। बाद में बैठक में उपस्थित कुशवाहा समाज के लोगों ने विधायक जयप्रकाश वर्मा के खिलाफ नारे लगाए तथा 2019 के चुनाव में गांडेय विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बदलने की मांग की। मौके पर लालमनी महतो, मुरारी प्रसाद वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रदीप वर्मा, रंजीत वर्मा, प्रमोद वर्मा, जनता प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा, पिन्टू वर्मा, उपेन्द्र वर्मा, रवीन्द्र कुमार वर्मा, चुरामन महतो, हंसराज महतो, सरयु प्रसाद वर्मा, शम्भू प्रसाद वर्मा, सुखदेव महतो, पप्पू वर्मा, संजय प्रसाद वर्मा, मनोज वर्मा, कुशल वर्मा, टुपलाल महतो, संदीप वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते कुशवाहा समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...