जयप्रकाश ने कहा दलालों का जाल राज्य में फैला है
सिटी रिपोर्टर | गिरिडीह
गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सह कुशवाहा समाज के लोगाें ने विधायक की कार्यशैली पर उठाए गए सवाल के बाबत गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे राज्य में मैंने ईमानदारी की मिशाल कायम की है।
उन्होंने कहा कि जिन्हें मेरी ईमानदारी से परेशानी है वैसे दलाल किस्म के लोग अर्नगल बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि आरोप लगाने वाले यह बताएं कि पैसा कहां लिया, कैसे लिया? उन्होंने कहा कि दलालों का जाल पूरे राज्य में फैला है, जो इसमें नहीं उलझे उन्हें उलझाने का प्रयास चल रहा है।
विधायक ने कहा कि राह चलता कोई विधायक पर आरोप लगा दे, इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। गौरतलब है कि करीबांक, फूलची, बुद्वुडीह, कर्रीबांक, नवादा जैसे गांवों के भाजपा कार्यकर्ताओं मसलन सुरेश वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, लालमणि महतो, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदीप वर्मा, रंजीत कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, उपेन्द्र वर्मा, रवीन्द्र वर्मा चुरामन महतो, सरजू वर्मा, शंभू वर्मा, संजय वर्मा, मनोज वर्मा सहित कुल अन्य लोगों ने पार्टी विरोधी बयानबाजी के लिए पार्टी आलाकमान से विधायक जयप्रकाश वर्मा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। कुशवाहा समाज के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यह समाज हमेशा भाजपा के लिए काम करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी।