पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 माह पूर्व घायल लाचार मजदूर से मिले माले नेता

8 माह पूर्व घायल-लाचार मजदूर से मिले माले नेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | फ्रंट लाइंस बिजली निर्माण कंपनी के लिए काम करने वाले घायल मजदूर निरंजन कुमार वर्मा से भाकपा माले की एक टीम रविवार को उनके गांडेय स्थित घर पर जाकर मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को जाना। 26 वर्षीय बिजली मजदूर निरंजन कुमार वर्मा ने बताया कि उसे लेकर 8 लोग इस कंपनी में के लिए नवंबर 2011 से लगातार काम कर रहे थे। पिछले वर्ष 9 सितंबर को गांडेय के खोरीमहुआ के पास बिजली कंपनी के काम से जाते समय एक सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका दाहिना पैर बुरी तरह से कई जगह टूट गया था। लेकिन उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़ कंपनी ने किसी भी तरह का सहयोग उन्हें नहीं दिया। बेहद ही गरीब परिवार से आने वाले निरंजन की जान बचाने के लिए उनके घर.परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे यहां.वहां से कर्ज उधार लेकर अभी तक 2 लाख 10, 000 इलाज में खर्च कर दिया है। 6-7 माह तक बेड पर रहने के बाद वह किसी तरह बैसाखी के सहारे घर में ही यहां वहां हो पा रहा है। अब उसके आगे के इलाज के लिए भी करीब एक लाख की जरूरत है जो उसके लिए संभव नहीं।

खबरें और भी हैं...