गांडेय | गांडेय विधायक की कार्यशैली से नाखुश कुशवाहा समाज के गोलबंद होकर रविवार को कर्रीबांक में बैठक कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष श्रीप्रसाद वर्मा ने इसकी कड़ी निंदा की है। इसे साजिश बताया तथा विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्थानीय विधायक की ईमानदारी की चर्चा विपक्ष भी करते हैं। विधायक वर्मा ने सभी वर्गों के हित समेत कुशवाहा समाज के हित के लिए भी कार्य किया है। परमाडीह के सती घाट पर पुल निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि 70 वर्षों में किसी ने पुल निर्माण की बात नहीं की। पार्टी का विरोध करने वाले कार्यकर्ता के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच की मांग की।