गांडेय | अागामी-2019 के चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनर्निरीक्षण को लेकर गांडेय प्रखंड के सभाकक्ष में सोमवार को बीएलओ एवं सुपरवाइजर के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जहुर आलम ने की। बीएलओ एवं सुपरवाइजर को मतदाता पुनर्निरीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 23 मई से 25 जून तक बीएलओ एवं सुपरवाइजर डोर टू डोर जाकर मतदाता पुनर्निरीक्षण करेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना समेत अन्य कई जानकारी दी गई।