गांडेय | गांडेय प्रखंड अंतर्गत फुलझरिया पंचायत के सिंहपुर में शुक्रवार को भाकपा माले की बैठक आयोजित की गयी। भाकपा माले की बैठक में बिजली बिल बढ़ोतरी पर चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता रघु राय ने की। बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के लिए भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए राज्य कमेटी के सदस्य राजेश यादव ने कहा कि स्थानीय विधायक-सांसद खाली विकास-विकास का ढोल पीटने में लगे हैं। अर्जुनबाद स्थित सरकारी अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं बहाल करने की मांग की गयी। मौके पर अर्जुन ठाकुर, मनमोहन राय, गुलटेन यादव आदि मौजूद थे।