पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांडेय के मस्जिदों में भी पढ़ी गई जुम्मे की नमाज

गांडेय के मस्जिदों में भी पढ़ी गई जुम्मे की नमाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांडेय | रमजानुल मुबारक माह के पहले जुम्मे की नमाज गांडेय प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गयी। रमजानुल मुबारक माह का पहला रोजा तथा पहले जुम्मे की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को अपने अपने कार्यों से छुट्टी ले सुबह से ही पहले जुम्मे की नमाज को लेकर तैयारियां की तथा मस्जिदों में पहले जुम्मे की नमाज अदा की। गांडेय प्रखंड के बडकीटाड पांडेयडीह शितलाटाडं लोहारी महेशमरवा डोकीडीह गिरनिया परतापुर मडवाटाड गोराडीह गांडेय मझलाडीह पर्वतपुर कुसैया धरलेटो पंडरिया समेत गांडेय प्रखंड के सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज पढी गयी। मस्जिद के इमाम ने मस्जिद में उपस्थित रोजेदार नमाजियों को नमाज की फजीलते बतायी।इस दौरान मस्जिदों में खूब गहमा.गहमी दिखी। बच्चे बूढ़े एवं युवाओं की भीड़ मस्जिदों में उमड़ पड़ी। नमाजियों की भीड़ को लेकर मस्जिद के बाहर तिरपाल शामियाने से की व्यवस्था की गयी थी ताकि नमाजियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।घर से बाहर काम करनेवाले व्यक्ति भी रमजानुल मुबारक माह में बाहर से घर आ जाते हैं जबकि बच्चे बूढ़े भी उत्साहित होकर मस्जिद आते हैं जिससे मस्जिदें रोजेदार नमाजियों से पट जाती है। मस्जिद के बाहर भी नमाजियों के लिए व्यवस्था की गई।

खबरें और भी हैं...