गांडेय | गांडेय प्रखंड अंतर्गत दासडीह पंचायत के दे देवनडीह विद्यालय मे 131 छात्र छात्राओं के बीच पोशाक वितरण किया गया। छात्र छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण दासडीह पंचायत के मुखिया हरि मंडल ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को पढाई कर बेहतर मुकाम बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना देश व समाज का विकास असंभव है। समाज शिक्षित होगा तभी देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर के लिए तरह.तरह के प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास तभी सार्थक होगा जब छात्र छात्राएं बेहतर ढंग से पढ़ाई कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। मौके पर दासडीह मुखिया हरि मंडल, शिक्षक केदार राय, मोहन रवानी, पिंकी देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।