पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमार पारा शिक्षक को दिया आर्थिक सहयोग

बीमार पारा शिक्षक को दिया आर्थिक सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष प्रखंड कमेटी गांडेय के अध्यक्ष सहदेव महतो के नेतृत्व में पारा शिक्षकों की टीम एक महीने से बीमार चल रहे कैलुडीह स्थित यूपीएस के पारा शिक्षक बाबुसर मरांडी के घर पहुंचे तथा उन्हें आर्थिक सहयोग कर बीमार पारा शिक्षक को सांत्वना दी। मालूम हो कि चार महीने से पारा शिक्षक बाबुसर मरांडी को मानदेय नहीं मिला है जिससे बीमार पारा शिक्षक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय के अभाव में पारा शिक्षक की स्थिति दयनीय हो गई थी। सूचना पर एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा गांडेय प्रखंड कमेटी की टीम कैलुडीह स्थित पारा शिक्षक के घर पहुंचे तथा आर्थिक सहयोग किया। मालूम हो कि बीते महीने राताबहियार के एक पारा शिक्षक की लम्बी बीमारी से मौत हो गई थी। पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की टीम शिक्षक के परिजन को भी आर्थिक सहयोग कर संवेदना प्रकट की थी। शनिवार को पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की टीम कैलुडीह पहुंची तथा आर्थिक सहयोग किया। मौके पर ताराटांड संकुल अध्यक्ष गौरी शंकर, चन्द्रदेव मंडल, अशोक मंडल, संजय राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...