गांडेय | प्रखंड विधानसभा ग्राम पिंडाटांड़ में 20 लाख की लागत से बनने वाले गार्डवाल का शिलान्यास कोडरमा सांसद रवींद्र कुमार राय ने की। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस ग्राम के किसानों की समस्या को देखते हुए वहां के किसान और भाजपा कार्यकर्ता नाडू महतो के अनुरोध पर अनुशंसा कर इस योजना को पारित करवाने का काम किया। सरकार किसानों की हर समस्या को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, 20सूत्री अध्यक्ष भगीरथ मंडल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजीत सिंह, पप्पू मंडल, अध्यक्ष बैद्यनाथ वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।