पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोड्डा मुखिया ने शौचालय निर्माण की सराहना की

गोड्डा मुखिया ने शौचालय निर्माण की सराहना की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प गोड्डा के तत्वावधान में बुधवार को गोड्डा सदर प्रखंड के मुखिया, जल सहिया, पंचायत सचिव, यूनीसेफ की टीम जिला को-ऑर्डिनेटर, प्रखंड समन्वयक समेत 74 की संख्या में आई टीम ने गांडेय प्रखंड के जामजोरी तथा रसनजोरी पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय का जायजा लिया। इस दौरान अतिथियों ने चौदहवें वित्त से, मुखिया फंड से विद्यालय में बने हैंड वाश की सराहना की। मौके पर उपस्थित गोड्डा से आए अतिथियों ने जामजोरी तथा रसनजोरी पंचायत के लछुडीह, कोयरीडीह में स्वच्छता अभियान के तहत बारह हजार रुपए प्रोत्साहन राशि में बने शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। अतिथियों ने गुणवत्तापूर्ण तरीके से बने शौचालय की सराहना की तो कहीं लीच पीठ शौचालय में लाभुक का नाम नहीं होने पर निंदा भी की। बड़ी कल्याणी एवं कनवारा के मुखिया ने गोड्डा में बन रहे शौचालय को बेहतर बताया तथा जामजोरी एवं रसनजोरी पंचायत में बने शौचालय में खामियां निकाली। कहा कि लीच पीट पानी टंकी एवं शौचालय में लाभुक का नाम नहीं अंकित होने से लाभुक दूसरे लाभुक के शौचालय का फोटो खींच कर एमआईएस करा सकते हैं। मौके पर उपस्थित गोड्डा जिले से यूनीसेफ के ब्रजकिशोर मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जामजोरी एवं रसनजोरी पंचायत में बारह हजार की लागत से आरसी शौचालय निर्माण तथा चौदहवें वित्त से विद्यालय में लगे हैंडवास को देखने गोड्डा जिले के सदर प्रखंड के मुखिया, जल सहिया, पंचायत सचिव यूनीसेफ के अधिकारी समेत अन्य लोग जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प गोड्डा के तहत गिरिडीह जिला परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत गांडेय प्रखंड के जामजोरी तथा रसनजोरी पंचायत आए। जामजोरी पंचायत के डुमरिया में 14वें वित्त के मुखिया फंड से बने हैंड वाश का भी निरीक्षण किया तथा उसकी सराहना की। मौके पर को-ऑर्डिनेटर सुमन कुमारी, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, यूनीसेफ के सुधाकर अग्रवाल, बीरेंद्र कुमार, कैट्स एक्सपर्ट संतोष कुमार, नारायण साव, जाॅन मुर्मू, शालिनी कुमारी, रसनजोरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फुरकान अंसारी, नरेश मंडल, फुलझरिया पंचायत के पुरुषोत्तम चौधरी, गोड्डा के ब्रजकिशोर मिश्रा, परमानन्द साव सहित अन्य लोग थे।

जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प के तहत 74 लोगों की आई थी टीम

पंचायत में शौचालय निर्माण का जायजा लेने पहुंचे जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...