बीओआई गांडेय से 10 हजार रुपए की निकासी का आरोप
बैंक अधिकारी बन कर न ही एटीएम नंबर मांगा, न ही पासवर्ड, न ही मोबाइल में रुपए निकासी का मैसेज आया और एकाउंट से रुपए निकल गए। साइबर अपराध की नई घटना प्रसिद्ध मरगोडीह गांव की है। घटना को लेकर भुक्तभोगी मरगोडीह निवासी मुकेश कुमार मंडल ने गांडेय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांडेय प्रखंड अंतर्गत दासडीह पंचायत के मरगोडीह निवासी मुकेश कुमार मंडल, पिता बाजो मंडल ने गांडेय के बैंक आफ इंडिया शाखा में खाता खुलवाया था। बीते शुक्रवार को खाते का डिटेल जानने के लिए मुकेश कुमार मंडल ने बैंक के दिए नंबर पर मिस कॉल किया तो उसके खाते में 340 रुपए बैलेंस का मैसेज आया। मुकेश के बैंक खाता में दस हजार रुपए से ज्यादा के बैलेंस थे। यह देख भागा-भागा मुकेश बैंक आॅफ इंडिया के गांडेय शाखा गया तथा बैंक से डिटेल निकाला तो 29 जनवरी, 2018 को ही उसके खाता से दस हजार रुपए की निकासी आधार कार्ड संख्या से बताया गया। बैंक मैनेजर से पूछने पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की तथा एक सप्ताह के बाद डिटेल जानकारी की बात कही। हार कर मुकेश कुमार मंडल ने थाना में आवेदन दिया।