पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज ने किया भगवान परशुराम का पूजन

ब्राह्मण समाज ने किया भगवान परशुराम का पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जबरेश्वर महादेव मंदिर पर मनाया गया। सुबह 8.30 बजे भगवान जबरेश्वर महादेव मंदिर पर समाज के सभी महिला पुरुष एकत्रित होकर भगवान जबरेश्वर का रुद्राभिषेक महेश शर्मा व मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में मंत्रोचार के साथ दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, भंग, इत्र एवं गंगा व नर्मदा के जल से ब्राह्मण परिजनों द्वारा किया गया। रुद्राभिषेक के बाद समाज के वासुदेव शर्मा, लताशंकर शर्मा, रामनारायण पांडेय, लुणचंद्र पांडेय, कैलाश शर्मा ने भगवान परशुरामजी व नित्यानंद महाप्रभु के स्वरूप पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर पूजन अर्चन किया। बाद में सभी समाजजन ने क्रम से एक के बाद एक ने मंत्रोचार के साथ पाद पूजन किया। पूजन के बाद शिवजी की आरती व गुरुदेव नित्यानंद भगवान की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। एक साल के लिए समाज के अध्यक्ष पद का सर्वसहमति से पुष्पेंद्र पांडेय का नाम प्रस्तावित किया गया। सुनील शर्मा, मांगीलाल शर्मा, अनिल शर्मा, पिंटू शर्मा, रमेशचंद्र व्यास को समिति में पंच की जवाबदारी दी गई। आयोजन में प्रमोद पांडेय, अनिल पांडेय, सुनील तिवारी, अजय पांडेय, देवेंद्र शर्मा, ललीत शर्मा, अखिल शर्मा, गुरू शर्मा, विजय शर्मा, चमंटू शर्मा, मुरलीधर शर्मा, राहुल शर्मा, संजय पांडेय, रामकिशोर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

गंधवानी. परशुराम जयंती पर जबरेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक किया।

खबरें और भी हैं...