पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है विधायक सिंघार

भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है- विधायक सिंघार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो अन्नदाता के लिए नियम बनाकर मंडी में ही उपज का नकद भुगतान किया जाएगा। जब में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री था तब गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने मुझे आदिवासी अंचल में बिजली पहुंचाने के लिए कहा था। तब मैने 120 करोड़ रु. राजीव गांधी विद्युतीकरण के लिए दिए थे। बिजली के पोल तार और डीपी भी मैने लगवाई थी। लेकिन शिवराज सरकार ने इसमें करंट ही नहीं दिया। अब अन्नदाताओं कि छाती छलनी की जा रही। यह बात चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीराबाद में जनआक्रोश रैली में संबोधित कर कहीं। विधायक उमंग सिंघार ने कहा भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार फोटो काॅपी की सरकार है। पहले कहती है आधार कार्ड बनाओ, बन जाने के बात सरनेम भी जुड़वाओं। क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे है। जब में क्षेत्र के लोगों से मिलता हूं तो लोग कहते है कि सरकारी योजनाओं में कागजी खानापूर्ति में ही उलझे रहते है। किसी योजना का लाभ नहीं मिलता है।

गंधवानी. मंच से सांसद सिंधिया संबोधित करते व समीप खड़े विधायक सिंघार।

बदनावर में सिंधिया कार्यकर्ताओं को निराश कर गए

बदनावर | प्रदेश कांग्रेस की केंपेन कमेटी प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया के बदनावर आगमन के बाद मात्र 20-25 मिनट रुकने के कारण कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्हें उम्मीद थी कि सिंधिया अपने संबोधन के साथ ही कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इसके लिए पिछले 4-5 दिनों नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक मोदी के साथ ही पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता दिनरात तैयारियों में लगे थे। झंडे, बैनरों व स्वागत द्वार से सिंधिया के आने के मार्ग को पाट दिया गया था। वे राजोद में उप मंडी का लोकार्पण व जनसभा को संबोधित कर डेलची मार्ग से बदनावर आए थे। किंतु वे कहीं नहीं रूके और सीधे यहां यश काॅलेज पहुंचे। नगर में भी नगर परिषद द्वारा अलग-अलग वार्ड में लोकार्पण व भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा था। लेकिन यह रस्में भी काॅलेज प्रांगण में पूरी की गई। समयाभाव बताकर हड़बड़ी में कार्यकर्ताओं व मीडिया से मिलने की औपचारिकता पूरी कर वे बड़नगर के रास्ते उज्जैन रवाना हो गए। फिर भी उन्हें जल्दी दौरा करने के लिए आश्वस्त किया।

खबरें और भी हैं...