रोग निवारण शिविर आयोजित हुआ
रोग निवारण शिविर आयोजित हुआ
गंधवानी| गधवानी में संत रावलबाबा के सानिध्य में नि:शुल्क रोग निवारण शिविर का आयोजन किया। जिसमें लकवा, पोलियो, दमा, टीबी, साइटिका, मिर्गी, थायराइड, चर्म रोग, सफेद दाग समेत अन्य बीमारियों का उपचार किया। शिविर मंगलवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक सिर्वी धर्मशाला बस स्टैंड पर आयोजित किया गया। शिविर के तहत सुबह सात बजे कलश यात्रा निकाली गई। जो शिव मंदिर से शुरू होकर सिर्वी धर्मशाला पहुंची। आयोजक ग्रामीण थे।