पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक पर आए 4 बदमाशों ने बैंक के गार्ड से बंदूक व मोबाइल लूटा

बाइक पर आए 4 बदमाशों ने बैंक के गार्ड से बंदूक व मोबाइल लूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक पर आए 4 बदमाशों ने बैंक के गार्ड से बंदूक व मोबाइल लूटा

टांडा |
सीमावर्ती आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ (कनास) में बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड मदन पिता जामसिंह को गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। वे उसकी बंदूक और मोबाइल ले गए। पुलिस के मुताबिक मदन गंधवानी तहसील के ग्राम बिल्दा का रहने वाला है। वह शाम को बाइक पर उदयगढ़ से बिल्दा के लिए निकला था। इस दौरान टांडा-बिल्दा मार्ग के बीच कोल्याबारी घाटी पर पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने मदन के कंधे पर लटकी बंदूक के साथ मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। टांडा थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...