उन्मुखीकरण बैठकों का दौर जारी
गंधवानी | ब्लाक में फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली संस्था के माध्यम से गंधवानी में शाला प्रबंधन समिति के उन्मुखीकरण तथा शाला प्रबंधन समिति की बैठक कार्य किया जा रहा है। जिसमें शाला प्रबंधन समिति के गठन का उद्देश्य समिति के सदस्यों के कार्यों व जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। बैठकों में विद्यालय की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रस्ताव भी पारित करवाया जा रहा है। एजुकेट गर्ल्स के खंड अधिकारी ताराचंद यादव ने गंधवानी के अध्यापकों में रूपसिंह वास्केल, अतिथि नदीम खान तथा सावित्री मंडलोई के कार्यो की सराहना करते हुए बताया कि इस तेज गर्मी में बहुत अच्छा सहयोग कर रहे हैं। अन्य अध्यापक व जनशिक्षकों के सहयोग से हमारे काम में अच्छी मदद मिल रही है।