गंधवानी| मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान 18 मई से शुरू हो गया है। रमजान के पहले दिन 5 वर्षीय बालिका आईसा मुजफर ने पहले दिन रोजा रखा। बालिका के पिता ने बताया कि गर्मी अधिक होने से बालिका को बहुत समझाया कि रोजा मत रख पर उसने घर वालों की नहीं सुनी। बाद में परिवार के लोगों ने नए कपड़े व हार फुलमाला पहना कर शाम को नमाज के बाद रोजा खुलवाया।