गंधवानी. तहसीलदार टीआई ने चाैपाल लगाकर सुनी समस्या।
भास्कर संवाददाता | गंधवानी
कलेक्टर दीपकसिंह के आदेशानुसार तहसीलदार आरके गुहा व टीआई शिवराम जाट ने ग्राम बलवारी में किसानों की चौपाल लगा कर उनकी समस्या सुनी।
किसान रतन लटिया, बटिया चेनसिंह, हरिसिंह नाहला, बोंदरसिंह दशरथ, भंगड़ा नथु ने बताया साहुकार से कर्ज लेकर हम खेती करते है। जब फसल आती है तो वही फसल साहुकार को देकर कर्ज उतारते है। जिससे मंडी व सोसायटी में फसल नहीं दे पाते है। अशिक्षित होने से मंडी व सोसायटी में फसल का तौल कम करते है। खेत पर काम करते हुए करंट से मौत होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रु. मिलते है पर ऐसी परिस्थिती में अगर जानवर की मौत होती हैं तो उसे किसी प्रकार की सहायता नही मिलती। दोनों अधिकारियों ने किसानों की बात व समस्याओं को सुन वरिष्ठों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।