गणेशगंज में बैरवा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 27 अप्रैल को
गणेशगंज । कस्बे में बैरवा समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष भी होगा। 27 अप्रैल को सम्मेलन तय किया गया। दोनों पक्षों से 9 हजार रु. लेना तय किया गया। बैठक में सम्मेलन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। संयोजक रामकल्याण बडगोत्या, अध्यक्ष गोबरी लाल शेरावत, कोषाध्यक्ष मोहन लाल डीलर, उप कोषाध्यक्ष अशोक मालवीय, सचिव रामदयाल बैरवा, सलाह कार मंत्री जीवन लाल, प्रभु लाल बडोदिया, कालू लाल शेरावत आदि का बनाया गया।