डोरली में मीणा समाज का विवाह सम्मेलन 24 को
गणेशगंज| बिनायका ग्राम पंचायत के ग्राम डोरली में श्री गीता सत्संग मीणा सामाजिक सुधार सेवा समिति की ओर से इस बार भी 24 मई गंगा दशमी को मीणा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक जोड़े से 15 हजार की राशि जमा कराई जाएगी। एक पिता दो संतान होने पर एक हजार की छूट दी जाएगी। यह जानकारी सम्मेलन के डोरली गांव के हेमराज मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि 23 मई को सम्मेलन कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे गणेश पूजन किया जाएगा। 23 मई को शाम 5 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 24 मई शाम 5 बजे स्नेह भोजन व मध्य रात्रि को पाणिग्रहण संस्कार होगा।