ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा- खर्च बढ़ा है, इसलिए दरें भी बढ़े
डूंगरपुर। दी डूंगरपुर जिला ट्रक ऑनर्स रोड ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नियंत्रित खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था में दरों की बढ़ोतरी किए जाने की जरूरत है। प्रतिनिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल ने किया। कलेक्टर ने सहयोग की बात कही है।