पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक सप्ताह पूर्व किया डामरीकरण उखड़ा

एक सप्ताह पूर्व किया डामरीकरण उखड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हथाई से गणेशपुर मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व किया गया डामरीकरण अभी से उखड़ने लगा है। कई जगह डामर उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है। रोड के मध्य में पुल पर बड़ा खड्डा हो गया है। दोवड़ा से गणेशपुर आसपुर मार्ग पर वाहनों का इस रोड पर आना जाना लगा रहता है।

रात्रि में अचानक गुजरने वाले वाहन इस गड्ढे में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होते है। पुल पर बड़ा गड्ढ़ा होने के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। मानसून आने से पहले पुल को सुधारा नहीं गया तो आवागमन ठप हो सकता है। फलोज से गणेशपुर रोड को ठीक कराने की मांग कई वर्षों से कर रहे है। सड़क पर पेच वर्क कर महज खानापूर्ति की जा रही है। हर बार पेच वर्क किया जाता है कुछ ही सप्ताह में रोड़ पर कंक्रीट निकल आती है। गांव के बहादुर पाटीदार, रामजी पाटीदार, प्रेमशंकर पाटीदार, गणेश कटारा ने इस रोड को चौड़ा कर रोड पर बने पुलों को नया निर्माण कराने की मांग रखी है।

गणेशपुर पुल पर उखड़ा डामर।

खबरें और भी हैं...