गणेशपुर: हथाई में सांसद ने दो नए कमरों के लिए 10 लाख की घोषणा की
गणेशपुर। राजकीय उमावि हथाई में रामसा के तहत कमरों के शिलान्यास के लिए गए राज्यसभा सांसद ने 10 लाख की लागत से दो नए कमरों की भी घोषणा की। राज्यसभा सांसद हर्षवर्धनसिंह, विधायक गोपीचंद मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश फलोजिया, देवसोमनाथ मंडल अध्यक्ष नाथू पाटीदार की मौजूदगी में शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह ने दो कक्षा कक्ष के लिए 10 लाख की घोषणा की। सरपंच ममता पूरे कार्यक्रम के दौरान घूंघट में ही रही। समाजसेवी पूंजीलाल मीणा, प्रधानाध्यापक हर्षित चौबीसा, पंकज वर्मा, सुंदर वर्मा, मनसुख पाटीदार, महेंद्र पाटीदार मौजूद थे। संचालन सुमित जैन ने किया।