पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लायंस क्लब गरिमा ने बच्चों को वितरित की परीक्षा सामग्री

लायंस क्लब गरिमा ने बच्चों को वितरित की परीक्षा सामग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी. लायंस क्लब गरिमा की ओर से बच्चाें को परीक्षा सामग्री का वितरण करते क्लब पदाधिकारी।

नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी।

लायंस क्लब गरिमा की ओर से कल्याणजी मंदिर गेट स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 92 बालिकाओं को परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया।

लायंस क्लब अध्यक्ष सौरभ बरडिया ने बताया कि सभी 92 बालिकाओं को क्लब की ओर से तख्ती और पेन वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष बरडिया ने क्लब द्वारा विगत वर्ष में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूरणमल जाट ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य से न केवल बालिकाओं का मनोबल बढ़ेगा साथ ही दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।

साथ ही सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बल मिलेगा।

इस मौके पर क्लब गरिमा के सचिव लायन मुकेश राजाराम मीणा, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...