पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैंकरों से निशुल्क जलापूर्ति शुरू

टैंकरों से निशुल्क जलापूर्ति शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी. नरेंद्र मोदी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल भाई की ओर से शुरू की गई

निशुल्क जल सेवा के टैंकर को रवाना करती सभापति व अन्य।

गंगापुर सिटी| शहर में पानी की समस्या को लेकर समाजसेवी गोपाल भाई स्लेट की ओर से एक और टेंकर से निशुल्क जलापूर्ति शुरू की गई है। उनकी ओर से पिछले वर्ष से ही टेंकरों से निशुल्क जलापूर्ति की जा रही है।

सोमवार को टेंकर को नप सभापति संगीता बोहरा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर हाकिम सिंह हाड़ा, कौशल बोहरा, इस्माइल खान, विष्णु चौबे, उत्तम गुर्जर, सुमरन जाट, विष्णु शर्मा, बजरंगा राजपूत, लक्ष्मीनारायण सिकलीगर आदि उपस्थित थे।

गोपाल भाई ने कहा कि इन टैंकरों से सबसे पहले नल कनेक्शन विहीन कालोनियों में पानी सप्लाई किया जाएगा, इसके बाद जिन कालोनियों में नलों में पानी नहीं आ रहा है वहां सप्लाई की जाएगी।

शहर भर में चलने वाली प्याऊ में भी टेंकरों से पानी सप्लाई की जाएगी। पानी की समस्या होने पर 9414032036 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...