लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान की बैठक संपन्न
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी।
लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान की बैठक सोमवार को संस्था अध्यक्ष व समाजसेवी संतोष दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि संस्थान समाज सेवा और मानव कल्याण के पुनीत कार्यों में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों की मुख्य समस्या पानी की है औ इसी समस्या को ध्यान में रखकर संस्थान द्वारा सैनिक नगर चौराहे पर प्याऊ संचालित की है जो दिनभर संचालित रहती है।
साथ ही उदेई मोड़ पुलिस चौकी पर भी गत दिनों संस्था की ओर से प्याऊ संचालित की गई और प्याऊ से राहगीर और आसपास के लोगों को काफी राहत मिली है। वैसे ही लोगों को गर्मियों में पानी पिलाना पूनीत कार्य है और इसी बात को ध्यान रखकर संस्थान दूसरी जगहों पर प्याऊ संचालित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संस्था सदैव गरीब व असहाय और जरूरतमंदों की सेवा में विश्वास करती है, ऐसे में संस्था जरूरतमंद की सेवा के तत्पर है। बैठक में संस्था के अध्यक्ष संतोष दुबे, कार्यकारिणी सदस्य कंचनलाल मीणा, रोहित मीणा, गफ्फार अहमद, उत्तम शर्मा, श्यामलाल शर्मा, दिनेश राणा, ब्रह्मानंद अवस्थी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महेंद्र गुर्जर सहित संस्था के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
गंगापुर सिटी. लक्ष्मी देवी संस्थान की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।