सिसोदिया राजपूत (खारवाल) के सम्मेलन में 51 जोड़ों की शादी
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी
सिसोदिया राजपूत (खारवाल) समाज की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया पर्व पर 18 अप्रैल को समीपवर्ती उदेईकलां गांव में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 51 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधेंगे और सम्मेलन की सफलता के लिए सोमवार को समाज के पदाधिकारियों के अलावा गांव के गणमान्य लोगों की बैठक हुई।
गांव के बलदाऊजी मंदिर पर आयोजित सर्वसमाज की बैठक में समाज के अलावा दूसरे समाज के पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में प्रत्येक पक्ष से 11 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन के रूप में लिए जाएंगे और सम्मेलन में सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, दौसा, जयपुर, टोंक, महुवा, हिंडौन, अलवर व धौलपुर सहित कई जगह से वर-वधू पक्ष के लोग शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि मंहगाई के इस दौरान अपने बच्चों का विवाह सम्मेलन में कराना सबसे आसान और बेतहर है साथ ही सम्मेलनों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। विवाह के बाद दोनों पक्षों से आवश्यक दस्तावेज लिए है ताकि बाल विवाह जैसी परेशानी पैदा नहीं हो सके।
सर्व समाज के लोगों ने कहा कि पहली बार गांव में इस प्रकार का बड़ा आयोजन होने जा रहा है, ऐसे में गांव के प्रत्येक व्यक्ति की इस आयोजन में पूरी सहभागिता जरूरी है और अधिकाधिक संख्या में गांव के लोग अपनी जिम्मेदारी के साथ इसमें अपनी सहभागिता निभाएं ताकि सम्मेलन का कार्यक्रम सफल हो सके। साथ ही सर्व समाज के लोग वर-वधु दोनों पक्षों की आवभगत और मेहमानवाजी करें। इस दौरान सभी लोगों को अलग अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष नरसी भक्त, दौलतपुर रामसिंह, रामचरण, द्वारिका, घूडमल, रामदयाल, मोहनलाल, गिर्राज मास्टर, इकबाल मेंबर, सलाम पीटीआई, अयाज मास्टर, मुकतदिर अहमद, आदिल अहमद, मुस्ताक अहमद, महफूज सहित सर्वसमाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।
गांव के गणमान्य नागरिकों ने बैठक में तैयारियों पर की चर्चा