भागवत कथा में महाभारत की कथा सुनाई
गंगापुर सिटी . छोटी उदेई गांव में चल रही भागवत कथा के दौरान प्रवचन करते आचार्य।
गंगापुर सिटी | छोटी उदेई गांव में भैरोजी मंदिर पर श्रीमद भागवत महापुराण एवं भैरोजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को आचार्य बालकृष्ण शास्त्री छोटी उदेई वालों ने महाभारत की कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने परीक्षित जन्म, परीक्षित को शाप लगना, वराह अवतार हिरण्याक्ष वध की कथा, कपिल अवतार की कथा सुनाई। श्रोताओं ने आनंदित होकर नृत्य किया। इस दौरान पण्डाल खचाखच भरा हुआ था।