- Hindi News
- National
- ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालेगा आज, तैयारियों को दिया अंतिम रूप
ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालेगा आज, तैयारियों को दिया अंतिम रूप
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों से होकर बैंडबाजों के साथ निकाली जाएगी। शनिवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों व समाज के लोगों की बैठक हुई जिसमें शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
समाज के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित सीतारामजी मंदिर से दोपहर 3 बजे बैंडबाजों के साथ शुरू होगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में देव स्थान विभाग के मंत्री राजकुमार रिणवा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा, शंकरा ग्रुप के चेयरमैन एसके चौधरी सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई समाज के लोगों की बैठक हुई जिसमें शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने अपनी तैयारियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि शोभायात्रा में नौबत, घोड़ी, बैंड, डीजे सहित कई सजीव झांकियां सजाई जाएगी। शोभायात्रा मंडी से शुरू होकर व्यापार मंडल, खारी बाजार, चौपड़ के रास्ते दशहरा मैदान पहुंचेगी जहां अतिथियों का सम्मान और उद्बोधन कार्यक्रम होगा।
बैठक में उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र सहारिया, कोषाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, सहमंत्री राजेन्द्र सहजपुरा, संगठन मंत्री जितेन्द्र शर्मा, भंडारी सुरेश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय पाराशर, विनय तिवाड़ी, निर्माण समिति संयोजक वैद्य श्री निवास, सह-संयोजक वेदप्रकाश आरओ, मदनमोहन शर्मा, सुरेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, अनुज शर्मा, बालकृष्ण, शिवचरण भालपुर, मदन पचौरी, शैलेन्द्र शर्मा, धनेश शर्मा, ललित जैमिनी, कौशल, अवधेश, सुनील शास्त्री सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
अग्रवाल और जाट समाज करेगा शोभायात्रा का स्वागत
ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को निकाली जाने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा का अग्रवाल और जाट समाज की ओर से स्वागत किया जाएगा। अग्रवाल समाज समिति गंगापुर की ओर से शाम 4 बजे व्यापार मंडल के पास स्वागत किया जाएगा। समिति अध्यक्ष अशोक बंसल ने अग्रवाल समाज समिति की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा समाज के लोगों से कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहने का आग्रह किया है। इसी तरह कर्मचारी कॉलोनी स्थित जाट भवन में सचिव देवीसिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्राह्मण समाज की भगवान परशुराम शोभायात्रा का स्वागत करने का निर्णय लिया। साथ ही इस मौके पर सामाजिक विकास के साथ साथ आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। बैठक में गुमानसिंह चौधरी, पूरण लाल जाट, गंभीरसिंह चौधरी, राधारमण सोलंकी, परसराम रावत, नटवर सिंह जाट सहित कई सदस्य मौजूद थे।