पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भैरवधाम पदयात्रा मंडल सदस्यों की बैठक आज

भैरवधाम पदयात्रा मंडल सदस्यों की बैठक आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | श्री भैरवधाम पदयात्रा मंडल गंगापुरसिटी के सदस्यों की बैठक 15 अप्रैल को शाम 6 बजे पुरानी अनाज मंडी सीताराम जी मंदिर परिसर में होगी। मंडल सदस्य रामचरण कटारिया ने बताया कि बैठक मे 22 अप्रैल को गंगापुरसिटी से श्री भैरवधाम जाने वाली पदयात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। 22 अप्रैल को श्री भैरवधाम श्यारौली मे छठ के विशाल मेले का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर भैरवधाम मंदिर परिसर में विशेष सजावट तथा छप्पन भोग व फूलबंगला झांकी का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। छठ पर लगने वाले मेले मे गंगापुर सिटी, भरतपुर, हिंडौन, करौली, सपोटरा, कुडगांव, महुइब्राहिमपुर, जहांगीरपुर, खंडीप, श्रीमहावीरजी, बयाना, उच्चैन, राजगढ़ अलवर, कैमरी सहित कई स्थानों से पदयात्राएं भैरवधाम पहुंचेगी। देश के कई राज्यों से भक्त श्यारौली के भैरवधाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रात भर बाबा का दरबार सजेगा और मध्य रात्रि में बाबा की सवारी के दर्शनों का सौभाग्य भक्तों को मिलेगा।

भैरव बाबा की निकाली कलश यात्रा

गंगापुर सिटी | समीपवर्ती छोटी उदेई गांव में शुक्रवार को भैरव बाबा की बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए और मंगलगीत गाती हुई चल रही थी। वहीं उत्साही युवक बैंडबाजों व भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई।

खबरें और भी हैं...