पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की बैठक

जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की बैठक शनिवार को कुशाल खूंटेटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कार्यकारिणी के एक वर्ष पूरा होने पर आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष मंजू मंगलम ने स्वेच्छा से त्याग पत्र देने पर सर्वसम्मति से प्रचार मंत्री सुधा गुप्ता को कोषाध्यक्ष और कुसुम गुप्ता को प्रचार मंत्री बनाया गया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से अभिरूचि शिविर 20 मई से कैलाश टॉकीज स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में लगाने का निर्णय लिया।

बैठक में सरिता बंसल, राधा अग्रवाल, दुलारी गर्ग, मिथलेश गुप्ता, ममता गोयल, रीना पल्लीवाल, रक्षा बरडिया, छगनी बरडिया, उषा सेठी, पदमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सरिता गुप्ता, वर्षा नाटाणी, सुमन दुसाद, कौशल्या डंगायच, गीता महरवाल, अल्पना मंगल, उर्मिला, अनीता पीतलिया, कौशला बिड़ला, रेखा गुप्ता, रेखा गर्ग, कृष्णा अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद थी।

ई मित्र प्लस मशीन से ग्रामीणों को लाभ

भास्कर न्यूज | वजीरपुर

सेवा गांव में अटल सेवा केंद्र पर ई मित्र प्लस मशीन लगने से ग्रामीणों को रियायती दरों पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वार्ड पंच शिवलहरी मीणा ने बताया कि मशीन लगने से सभी सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन लाभ ग्रामीणों को रियायती दर पर मिलने से समय की बचत हुई है।

खबरें और भी हैं...