पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेंडायल व मोहचा में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रेंडायल व मोहचा में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधायक मानसिंह गुर्जर ने ग्राम पंचायत रेंडायल व मोहचा के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

रेंडायल में गांव के पंच पटेलों ने विधायक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया करते हुए ग्राम पंचायत में सड़कों का जाल बिछाने पर आभार जताया। पूर्व सरपंच कप्तान सिंह गुर्जर, कमोद पटेल, मूलचंद पटेल, जुगल्या पटेल, समय मास्टर, भागमल डीलर, राजहंस पटेल, प्रभु पटेल, हवलदार श्रीमोहर, हवलदार केशुराम, पवन रेंडायल, सतवीर, नरेंद्र हरसाना आदि मौजूद थे। इसके बाद गांव मोहचा के जाटव मोहल्ला में हुई आगजनी की घटना के बाद विधायक मानसिंह गुर्जर पीडि़त रामदयाल जाटव पुत्र बतासा जाटव के घर पहुंचे पीडि़त परिवार के सदस्यों से आगजनी की जानकारी लेते हुए ढाढ़स बंधाया साथ ही आर्थिक सहायता दी। पीडि़त के शॉर्ट सर्किट से छप्परपोश में आग लगने से हजारों रुपए का घरेलू सामान जल गया था। विधायक ने बिजली निगम के अधिकारियों से भी वार्ता कर सहायता दिलाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर विधायक के अलावा घासीलाल, मुकेश सिराधना, सरपंच बलराम पचैया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल, आरसी गुर्जर, मनोज कुनकटा, गौरव मोतीपुरा, जनक पटेल, सतवीर गुर्जर, नरेन्द्र हरसाना, सतवीर भालपुरिया सहित कई लोग मौजूद थे। इसके बाद वजीरपुर में सुबह हुई दर्दनाक घटना के बाद विधायक मृतक खातीपुरा निवासी अध्यापक मदनलाल बैरवा के घर पहुंचे और परिवारजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। विधायक के साथ साथ सरपंच भीम सिंह, राजेन्द्र, पूर्व सरपंच मुकेश बैरवा , पूर्व सरपंच फयाज अहमद, इख्तियार भाई, साजिद खान, मुरारी पटेल, रमेश पंडित सहित बैरवा समाज के कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...