धीरज ने दिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए साक्षात्कार
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज मीणा ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए साक्षात्कार दिया है। मीणा पूर्व विधायक रामकेश मीणा के पुत्र हैं। उनके साथ राज्य के पांच यूथ लीडर्स ने साक्षात्कार दिया। इनमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना, सीताराम लांबा, विधायक धीरज गुर्जर व अमित पूनिया शामिल हैं।