पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे मजदूर संघ ने कर्मचारियों की सुनी समस्याएं

रेलवे मजदूर संघ ने कर्मचारियों की सुनी समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की लोको शाखा के पदाधिकारियों ने शनिवार को रेलवे लॉबी में रेल कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। साथ ही कई समस्याओं का निराकरण कराया गया। केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेडी सिंह ने बताया कि रेलवे लॉबी में वाटर प्लांट तीन माह से खराब पड़ा हुआ है। जिससे रनिंग कर्मचारियों को ठंडा व शुद्ध पानी पीने को नहीं मिलता है। जिससे रनिंग कर्मचारी पानी नहीं मिलता है। कर्मचारी बिना पानी के ड्यूटी पर जाने को मजबूर हैं।

रेलकर्मियों ने संघ को बताया कि लॉबी में विद आउट टीसीसी सलेक्शन के लोको पायलटों से टीसीसी के पदों पर कार्य लिया जा रहा है जो गलत है। प्रशासन की मिलीभगत से कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। मजदूर संघ किसी भी हालत में इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य कृष्ण क्रू नियंत्रक का घेराव किया साथ ही उच्च अधिकारियों को रेलकर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो रविवार से अवध एक्सप्रेस प्रदर्शन किया जाएगा।

रेलकर्मियों ने बताया कि सभी अलाउंसेज लागू होने के बावजूद रनिंग कर्मचारियों को मिलने वाले माइलेज रेट को अभी तक सरकार ने घोषित नहीं किया जो कि रेलकर्मियों के साथ अन्याय है। उन्होंने माइलेज रेट की घोषणा करने की मांग की। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष बी.एस. चौहान, अध्यक्ष आर.डी. मीणा, कोषाध्यक्ष भंवर सिंह कठेरिया, संगठन मंत्री बीएस गुर्जर, उपाध्यक्ष दीवान सिंह, रविशंकर उपाध्याय, राजवीर मीणा, महेश चंद यादव, अशोक नागरवाल, महेश चंद सैनी, करतार सिंह चौधरी, अमरसिंह चौधरी, मनोज मीणा, जितेन्द्र मीणा, लोकेश मीणा, लक्ष्मी चंद मीणा, किशन सिंह गुर्जर, मूलचंद मावई, लोकेंद्र चौधरी, हरीबाबू आदि रेलकर्मी मौजूद थे।

गंगापुर सिटी . रेलवे लॉबी में पानी की समस्या के बारे में चर्चा करते वेसेरे मजदूर संघ के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...