पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑल इंडिया अजा जजा रेलवे लोको ब्रांच ने मनाई अंबेडकर जयंती

ऑल इंडिया अजा जजा रेलवे लोको ब्रांच ने मनाई अंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी . एसटी-एससी रेलवे एंपलाइज एसोसिएशन की ओर से अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

गंगापुर सिटी | ऑल इंडिया एसटी एससी रेलवे लोको ब्रांच ने शनिवार को कार्यालय के बाहर अम्बेडकर जयंती मनाई। इस दौरान लोको ब्रांच के पदाधिकारियों ने अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बाद में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता हरिराम ने की।

इस दौरान अतिथि विनोद कुमार, राजवीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पतोज राम, मुकेश कुमार, चरण सिंह, रमेश चंद बाबू, ज्ञान सिंह मीणा, वीरेंद्र कुमार मीणा, श्याम सुंदर वर्मा, जितेन्द्र कुमार मीणा आदि मौजूद थे।

अस्पताल में बांटे फल

भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामान्य चिकित्सालय में युवा छात्र संघ की ओर से मरीजों को फलों का वितरित किया गया। इस दौरान सर्जिकल वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, मेडिकल वार्ड के मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान बालकृष्ण, रविकुमार, लाखन सिंह, विजय, विक्रम व संजय आदि मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई अंबेडकर जयंती

पूर्व विधायक रामकेश मीणा की अध्यक्षता में देवी स्टोर कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने इस मौके पर 2 अप्रैल को बंद के दौरान हुई हिंसक वारदातों पर रोष जताया और हिंसा में जान गंवाने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

खबरें और भी हैं...