पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक समरसता के प्रतीक थे बाबा साहेब अंबेडकर, जयंती पर कई कार्यक्रम

सामाजिक समरसता के प्रतीक थे बाबा साहेब अंबेडकर, जयंती पर कई कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

शहर में अमन-चैन के साथ आपसी प्रेम और भाईचारा बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी प्रण लें कि गंगापुर शहर में कोई भेदभाव नहीं होने देंगे। शनिवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मानसिंह गुर्जर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बाबा अंबेडकर देश की महान विभूतियों में से एक है और सभी को उनके जीवन से सीखना चाहिए।

इस मौके पर काजल जादो ने भीम वंदना और एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इससे पहले रैगर महासभा की ओर से रैगर मोहल्ले में सभी को खीर का वितरण किया गया। साथ ही बाबा के जन्मदिन पर शाम को केक काटा गया और इसके बाद भजन संध्या कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति संगीता बोहरा, उप सभापति दीपक सिंघल, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, मनोज बंसल, सरपंच बलराम पचैया व सुरेश गुर्जर, गोपाल धामोनिया, नारायण महावर, दिलीप पंवार, घनश्याम शर्मा, जगदीश गिरी, भगवान सैन, महेश कटारिया, एडवोकेट घनश्याम पिचानौत, सीताराम धौलेटा, जगदीश हेमनानी, सुशील दीक्षित, पूर्व पार्षद भरतलाल मीणा, डॉ. शांतिस्वरूप महरवाल, बलवीर सोनी, के अलावा रामस्वरूप टटवाल, पूरण, कमलेश महावर, विष्णु चौबे, रतन तसीवाल, हेमराज गार्ड, हजारी टेलर, केदार, देवनारायण मास्टर, हीरालाल पोस्टमैन, सीमा जाटव, चंद्रकला, चौखेलाल, कन्हैयालाल बैरवा प्रधान, बाबा अरविंददास महाराज के अलावा विहिप की ओर से बिट्टू खेड़ापति, मदनमोहन, लक्ष्मण बैरवा, सोनू बैरवा, नरेश सोनी, रामभरौसी, भारत, भानू पारीक, सुरेश गुर्जर, मदनमोहन सैन, रणवीर गुर्जर ने माल्यार्पण किया।&ठ्ठड्ढह्यश्च; इसी तरह त्रिलोक नगर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर भी काफी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया।

इसी तरह कांग्रेसियों ने भी बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व प्रधान भंवरपाल मीणा, घनश्याम रावत, इस्माइल भाई, मदन पचौरी, हरिओम सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी तरह गंगापुर की आवाज संगठन के कार्यकर्ताओं पार्षद राजेश जैमिनी, वेदप्रकाश सोनवाल, ताज मोहम्मद, गोपाल सैनी, सईद खान, अब्दुल सईद, दीपा गुप्ता, अरविंद शर्मा, जीतू पाठक, जीतू गोगोरिया, भविष्य शर्मा, नवीन गुप्ता, हेमेन्द्र तिवाड़ी, भरतलाल मीणा आदि ने भी अंबेडकर पर माल्यार्पण किया। वहीं पूर्व पार्षद अंजू जाटव के नेतृत्व में कई महिलाओं ने अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कैंडिल जलाकर उन्हें याद किया। इसी तरह एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुंजीलाल मीणा के नेतृत्व में मुन्ना सदर, सहित कई कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एएसपी योगेन्द्र फौजदार, पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र शर्मा, एसीएम मुनि देव यादव, एसडीएम बाबूलाल जाट, थानाधिकारी दीपक ओझा सहित अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी

अंबेडकर जयंती के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस, आरएसी के जवान तैनात थे। साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रेस्ट हाउस के अंदर बैठे थे और कार्यक्रम पर पूरी निगाहें रखे थे।

यहां भी मनाई बाबा साहब की जयंती

राजकीय महाविद्यालय में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. पीआर मीणा के अलावा प्रो. गोपाललाल, प्रो. आरसी वर्मा, डॉ. पुरुषोत्तमसिंह, प्रो. सुरेशचंद मीणा, विजेंद्र कुमार मीणा, कल्लन सिंह, राकेश दुबे और डॉ. महेश कुमार ने विचार रखे। अखिल भारतीय रैगर महासभा की ओर से अंबेडकर भवन तलाब ढाणी हिंगोटिया में जिला महासचिव नेमराज बाकोलिया के नेतृत्व में, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय गंगापुर उपशाखा की ओर से, शाक्य कोली समाज कल्याण समिति की ओर से भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में भी अंबेडकर की जयंती मनाई गई।

गंगापुर सिटी . अंबेडकर जयंती के अवसर पर बजरिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक, सभापति व अन्य।

गंगापुर सिटी . राजकीय महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करते स्टाफ सदस्य।

खबरें और भी हैं...