पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यातायात शाखा के पदाधिकारी एईएन से मिले

यातायात शाखा के पदाधिकारी एईएन से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की यातायात शाखा के सचिव दलजीत सिंह राजावत, अध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा, हरिमोहन मीणा, अब्दुल मजीद ने सहायक मंडल इन्जीनियर आर.के. तिवारी से मुलाकात कर रेलवे आवासों में टूटे फर्श ,प्लास्टर रिपेयरिंग कराए जाने का मामला उठाया। साथ ही कहा कि रेलवे आवासों में पानी कि टंकी रखी जाए व नलों की फिटिंग कराई जाए। शाखा पदाधिकारियों ने इसी मामले में वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियरिंग पावर अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें रेलवे आवासों में जर्जर पड़ी बिजली फिटिंग को बदलने व डाउन लाइन में बाक्स बॉय को बॉक्स रखते व उतारते समय बिजली नहीं होने के कारण समस्या होती है जिससे बॉक्स बॉय को चोट भी लग सकती है। इस पर वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियरिंग ने बिजली कि व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...