पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटा सहित तीनों रेल मंडलों के रेलकर्मी जाएंगे सिंगापुर मलेशिया

कोटा सहित तीनों रेल मंडलों के रेलकर्मी जाएंगे सिंगापुर-मलेशिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

केन्द्रीय कर्मचारी हित निधि समिति की बैठक मुख्य कार्मिक अधिकारी गोपाल लाल मीणा की अध्यक्षता में जबलपुर में हुई। बैठक में रेलकर्मियों व उनके परिजनों के हितों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

केन्द्रीय कर्मचारी हित समिति के सदस्य व वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के सहायक महामंत्री एस.के. भार्गव ने बताया कि रेल कर्मचारियों के सिंगापुर व मलेशिया भ्रमण के लिए जून के अंतिम सप्ताह में स्टाफ कैम्प आयोजित किया जाएगा। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने बताया कि इस कैंप में कोटा, भोपाल व जबलपुर मंडल से 10-10 रेलकर्मी, कारखाना व मुख्यालय से 3-3 कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। दस स्थान महिला रेलकर्मचारियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

स्वयं के खर्च पर पासपोर्ट बनवाना होगा

मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि रेलकर्मियों को स्वयं के खर्चे पर अपना पासपोर्ट बनवाना होगा। अपनी छुट्टी व पास तथा 20 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट केन्द्रीय कर्मचारी हित निधि समिति पश्चिम मध्य रेलवे को 25 मई तक जमा कराना होगा। इस विदेश भ्रमण शिविर में न्यूनतम ग्रेड पे तथा सेवानिवृति के समीप कार्यरत रेल कर्मचारियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। विदेश भ्रमण के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र भी देना होगा। अंतिम चयन उन्हीं कर्मचारियों का होगा जो 25 मई तक वैध पासपोर्ट, राशि का डिमांड ड्राफ्ट मंडल मुख्यालय के कल्याण अनुभागों में जमा कराएंगे।

खबरें और भी हैं...