पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरपीएफ के बाद अब टीटी की कॉलर पर लगेगा कैमरा

आरपीएफ के बाद अब टीटी की कॉलर पर लगेगा कैमरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

कुछ दिन पूर्व आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपने जवानों की कॉलर पर कैमरा लगाने की शुरुआत पश्चिम मध्य रेलवे के रतलाम मंडल में की थी। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद अब रेलवे के वाणिज्यिक विभाग ने टीटी व टीटीई के कॉलर पर भी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों की उन शिकायतों से मुक्ति मिलेगी जिससे टीटी पर रुपए मांगने के आरोप लगते हैं। आरपीएफ ने ट्रेन में ड्यूटी करने वाले जवानों की कॉलर पर कैमरा लगाने की शुरूआत की थी। इससे ट्रेन में होने वाले अपराधों में कमी आई है। इससे वे यात्री ट्रेनें जिनमें सबसे अधिक चोरियों की वारदात होती थी। उनमें शिकायत आना ही बंद हो गई। सकारात्मक परिणाम के बाद वाणिज्यिक विभाग ने इसी दिशा में कदम उठाने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार टीटी व टीटीई इनकी ड्यूटी प्लेटफॉर्म, ट्रेन व विशेष जांच दस्ते में लगती है। असल में ये निर्णय बार-बार यात्रियों की उस शिकायत के बाद लिया गया है जिसमें टिकट नहीं होने पर अब जुर्माना भरने को कहा जाता है और टीटी व टीटीई पर रुपए मांगने के आरोप मढ़ दिए जाते हैं। इससे रेलवे की छवि तो खराब होती है साथ ही जांच प्रक्रिया में बेवजह टीटी को मानसिक तनाव से गुजरना होता है।

खबरें और भी हैं...