- Hindi News
- National
- शादी व स्कूली छुट्टी के मद्देनजर ट्रेनों में बुकिंग फुल, वेटिंग सूची 110 तक
शादी व स्कूली छुट्टी के मद्देनजर ट्रेनों में बुकिंग फुल, वेटिंग सूची 110 तक
गंगापुर सिटी | शादी का सीजन होने व स्कूली बच्चों की छुट्टियां शुरू होने से अधिकतर ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। कई ट्रेनों में तो वेटिंग सूची 80 से 100 तक पहुंच गई है। शादी सीजन को देखते हुए सफर करने वाले यात्रियों ने दिल्ली से मुंबई जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में बुकिंग करा ली है। ऐसे में रेलवे पर भी यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का दबाव बढ़ेगा। यदि अतिरिक्त ट्रेनें नहीं चलाई गई तो यात्रियों को परेशानी तय है।
रेलवे प्रशासन ने चार महीने पहले बुकिंग करने का प्रावधान लागू कर दिया है। इसके तहत यात्रा की तारीख से चार महीने पहले सीट बुकिंग कर सकते हैं। शादी व बच्चों की छुट्टी को देखते हुए चार महीनेे पहले बुकिंग खुल जाने से यात्रियों ने काफी समय पूर्व ही बुकिंग करा ली है। सबसे अधिक लंबे मार्ग की ट्रेनों में बुकिंग कराई गई हैं। इसमें दिल्ली व मुंबई जाने वाली स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस सहित यूपी व बिहार जाने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनें फुल हो रही है। साथ ही वेटिंग 80 से 100 तक है।