- Hindi News
- National
- अब ‘बिटिया बनेगी अफसरष’ के विजन के साथ मई से शुरू होगा क्रिएटिव कन्या महाविद्यालय
अब ‘बिटिया बनेगी अफसरष’ के विजन के साथ मई से शुरू होगा क्रिएटिव कन्या महाविद्यालय
गंगापुर सिटी|शिक्षा जगत में श्रेष्ठ शिक्षा का पर्याय बन चुकी संस्था क्रिएटिव पब्लिक स्कूल इस सत्र से क्रिएटिव कन्या महाविद्यालय के रूप में एक और नया आयाम स्थापित करने जा रही है। क्रिएटिव विद्यालय ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अब बेटियों को अफसर बनाने और उनके सपनों में रंग भरने की शुरुआत कर दी है।गंगापुर जैसे छोटे शहर में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद अभिभावकों के समक्ष एक यक्ष प्रश्न सदैव रहा है कि अब आगे अपनी बेटियों को अकेले कहां और कैसे तालीम दिलाई जाए। क्रिएटिव विद्यालय बेटियों को आगे पढ़ने और बढ़ने के अवसर देने के लिए शानदार और भव्य इमारत के साथ इसी सत्र के मई माह से क्रिएटिव कन्या महाविद्यालय की शुरुआत करने जा रहा है। महाविद्यालय में छात्राओं के लिए बीएससी, बीए, बीकॉम की कक्षाएं हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में प्रारंभ की जा रही है। साथ ही इसमें शुरुआत से ही डिग्री कक्षाओं के अलावा बड़े स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईएएस, आरएएस, यूपीएससी, आरपीएससी आदि की तैयारियां भी इस क्षेत्र कीे पारंगत, अनुभवी टीम द्वारा अलग से करवाई जाएगी। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक गौरवराज ने बताया कि महाविद्यालय के संचालन की सरकारी स्तर की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गयी हैं तथा जयपुर के शिक्षा निदेशालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। महाविद्यालय के प्रशासनिक निदेशक के महत्वपूर्ण पद पर सेवानिवृत्त आई.जी. आनंद वर्धन शुक्ला को नियुक्त किया गया है।