भवन निर्माण श्रमिकों की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा
गंगापुर सिटी | आजाद हिंद बिल्डिंग भवन निर्माण उद्योग से जुड़े श्रमिकों की बैठक पुरानी अनाज मंडी पार्क में यूनियन के अध्यक्ष आमीर हसन की अध्यक्षता में हुई। यूनियन के महामंत्री आबुद्दीन शाह ने बताया कि भवन निर्माण उद्योग से जुड़े मिस्त्री, बेलदार, कुली आदि के विकास कल्याण के लिए सरकार की योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जटिल बनाई हुई है जिससे अनपढ़ मजदूरों को दलाल शोषण कर रहे हैं। अब यूनियन इनका पंजीयन कराने के लिए कार्य करेगी। इसी प्रकार सभी श्रमिकों का यूनियन से जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक नरेन्द्र जैन, संयोजक इमामुद्दीन खान, नजीर, मोहम्मद सादिक, जाहिद,रामसिंह, रामहरी, गुंर्जी, कमलेश मीणा, विजय प्रजापति व हरीराम सहित कई लोग थे।