रेलवे नियमों का उल्लंघन करते सात को पकड़ा
गंगापुर सिटी | रेलवे नियमों का उल्लंघन करते हुए आरपीएफ ने शनिवार को सात जनों को पकड़ा है। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ा गया। आरपीएफ उप थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते हुए दशहरा मैदान निवासी शाहरुख खां, इकबाल खां, बामनवास निवासी चेन सिंह, वजीरपुर निवासी रहीम खां को पकड़ा। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बचने के मामले में कैमरी निवासी जसराम, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चेन खींचने के मामले में दिल्ली निवासी मनोज वर्मा को पकड़ा है। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ा गया।