पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रसूता की मौत का मामला : डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,केस दर्ज

प्रसूता की मौत का मामला : डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

27 फरवरी को प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने अस्पताल की महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने पर मामला दर्ज कराया है।

प्रकरण के अनुसार परिवादी रामप्रसाद बैरवा निवासी बरनाला ने 27 फरवरी 2018 को अपनी प|ी कांता देवी की डिलेवरी के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन रात को उसकी मौत हो गई। परिवादी ने महिला चिकित्सक डा. ऊषा बैरवा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट पेश की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में परिवादी ने 4 अप्रैल को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इस्तगासा पेश किया। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश कोतवाली थाना पुलिस को दिए। इस पर कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ. ऊषा बैरवा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...