- Hindi News
- National
- विधानसभा विस्तारक ने ली ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों की बैठक
विधानसभा विस्तारक ने ली ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों की बैठक
गंगापुर सिटी | झुंझुनूं से आए गंगापुर विधानसभा के विधानसभा विस्तारक राकेश चौमाल ने शुक्रवार को जयपुर बाइपास स्थित विधायक निवास पर ग्रामीण मंडल पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों की बैठक ली।
मीडिया प्रभारी आरसी गुर्जर ने बताया कि मंडल महामंत्री हरी सिंह खारवाल ने ग्रामीण मंडल शक्ति केंद्रों के संयोजक व सह संयोजक की सूची विस्तारक चौमाल को दी। इस मौके पर बूथ 28 से 37 उदेई खुर्द से सेवा तक महेंद्र मीणा को संयोजक व जगदीश मीणा को सह संयोजक, बूथ 67 से 73 खिदरपुर से डिबस्या तक रूपसिंह गोठिया को संयोजक, बूथ 74 से 81 बिनेगा से बन्दरपुरा तक गिल्ली योगी को संयोजक और महेश टोकसी को सह-संयोजक, बूथ 82 से 89 महुखुर्द से महुकलां तक हरकेश गुर्जर को संयोजक व सरदार गुर्जर को सहसंयोजक, बूथ 90 से 96 छाबा से चूली की बगीची तक भूपेन्द्र शर्मा को संयोजक व रूपसिंह गुर्जर को सह-संयोजक और बूथ 97 से 107 हिंगोटिया से खूंटला तक हरिसिंह खारवाल को संयोजक व योगेन्द्र चौहान को सह-संयोजक बनाया गया।
प्रत्येक बूथ की 21 सदस्यों की सूची 2 दिन में हर बूथ अध्यक्ष को उन्हें सौंपनी है। इस मौके पर हेमेंद्र तिवारी, घनश्याम पाराशर, प्रदीप चौपड़ा, बाबूखान, मुकेश बंजारा, प्रहलाद संगत, महेश चंद मीणा, रामस्वरूप सैनी, घासीलाल, सुरेश सरपंच, देवीलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।